डेस्क:
गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उनसे मीडियाकर्मियों ने पूछा कि नई पार्टी बनाने के बाद यदि जरूरत पड़ी तो क्या वे बीजेपी के साथ जाएंगे। इस सवाल के जवाब में गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस में अनपढ़ों की जमात है। विशेष तौर पर वे लोग जो क्लर्क का काम करने के लिए बैठे हैं। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मुझपर बीजेपी से सांठगांठ करने का आरोप लगाया जा रहा है लेकिन जो लोग जम्मू-कश्मीर को थोड़ा भी जानते हैं, उनको पता होना चाहिए कि मैं बीजेपी के प्रभाव वाले निर्वाचन क्षेत्रों में उनका एक भी वोट नहीं बढ़ा सकता और ना ही बीजेपी वाले मेरे निर्वाचन क्षेत्र में ऐसा कर सकते हैं। गौरतलब है कि हाल में गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया और कहा कि पार्टी में लोकतंत्र नहीं है।
#WATCH | On asked if he'll go with BJP if needed after forming a new party, GN Azad says, "Congress mein anpadhon ki jamaat hai, especially those sitting for clerical work...Those who know J&K, I can't increase even one vote in BJP's constituencies, they can't do it in mine..." pic.twitter.com/FotLHYKrRN
— ANI (@ANI) August 29, 2022
बीजेपी से संपर्क के सवाल पर क्या कहा!
बीजेपी से संपर्कों के सवाल पर गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी ने गले लगाया था। मैंने ऐसा नहीं किया। बता दें कि सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में भी गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी की काफी आलोचना की थी। गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी में सोनिया गांधी नाम की अध्यक्ष हैं। सारे फैसले राहुल गांधी के चाटुकार लेते हैं। यहां तक कि उनके पीए और बॉडीगार्ड्स तक कांग्रेस पार्टी के महत्वपूर्ण फैसले लेते हैं। किसी भी सलाह पर अमल नहीं किया जाता।

मोदी के बहाने मुझपर साथ रहे निशाना!
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मोदी तो बहाना है मुझपर निशाना साधने के लिए। दरअसल, जी-23 की चिट्ठी लिखे जाने के बाद से ही उनका मेरे साथ विवाद है। आजाद ने कहा कि वे (कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व) कभी भी नहीं चाहते कि कोई उन्हें लिखे। उनसे सवाल करे। कांग्रेस की कई बैठकें हुईं लेकिन हम से एक भी सुझाव नहीं लिया गया। पार्टी को केवल और केवल चाटुकार चला रहे हैं।
#WATCH | Ghulam Nabi Azad takes jibe at Rahul Gandhi's hug to PM Modi in Parliament, says "It's not me who is entangled with Modi, it's him." pic.twitter.com/E7K4a0uBMt
— ANI (@ANI) August 29, 2022
गुलाम नबी आजाद नई पार्टी बनाएंगे
गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद ने हाल में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है। चर्चा है कि गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर में नई पार्टी का गठन करेंगे और भविष्य में विधानसभा चुनाव में चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि चुनाव बाद भारतीय जनता पार्टी, गुलाम नबी आजाद के साथ गठबंधन करके वहां सरकार बनाने का प्रयास कर सकती है।