द फॉलोअप डेस्क
यूपी के गाजियाबाद की ट्रॉनिक सिटी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। बताया जा रहा कि युवती अपने फ्रेंड के साथ स्कूटी चलाना सीख रही थी। इसी दौरान ऑटो से आये तीन मनचलों ने युवती को ऑटो में खींचकर अगवा कर लिया। फिर सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप किया। घटना बीते 30 नवंबर की शाम की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।
ऐसे दिया गया घटना को अंजाम
बताया जा रहा कि पीड़िता शाम करीब 6 बजकर 35 मिनट पर फैक्ट्री से लौट रही थी। इसी क्रम में युवती अपनी फ्रेंड के साथ स्कूटी सीखने के लिए खानपुर जाने वाली सुनसान जगह की ओर गई। इसी समय युवती का फोन आने पर रुककर बात करने लगी। तभी ऑटो से सवार तीन युवक आये और लड़की को ऑटो में खींच लिया। उसे सुनसान जगह ले जाकर झाड़ियों में तीनों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। पीड़िता के फ्रेंड के विरोध करने पर तीनों युवकों ने उसे बंधक बना लिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गये।

परिजनों ने दर्ज कराई प्रथामिकी
पीड़ित युवती अपने दोस्त के साथ घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। फिर परिजनों के द्वारा थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मिली खबर के मुताबिक पुलिस ने युवती की मेडकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद से युवती के परिवार में मातम का माहौल है।