logo

महाराष्ट्र : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का कार दुर्घटना में निधन, जानिए! उनके बारे में

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का कार दुर्घटना में निधन, जानिए! उनके बारे में

पालघर: 

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन हो गया। साइरस मिस्त्री 54 साल के थे। महाराष्ट्र के पालघर में एक कार हादसे में मिस्त्री की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। बताया जाता है कि हादसे के वक्त कार में कुल 4 लोग सवार थे। 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 घायल हैं।

आयरलैंड में हुआ था साइरस मिस्त्री का जन्म
साइरस मिस्त्री टाटा संस के पूर्व चेयरमैन थे। उनका जन्म आयरलैंड में हुआ और उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की थी। साइरस का परिवार आयरलैंड के सबसे अमीर भारतीय परिवारों में से एक है। साइरस ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में शापूरजी पालोनजी एंड कंपनी से की थी। 1994 में वे शापूरजी पालोनजी समूह के निदेशक बने। साइरस मिस्त्री साल 2006 में टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए। वे टाटा संस के चेयरमैन भी रहे। उनके निधन की खबर काफी शॉकिंग है। 

दुर्घटना का शिकार हो गई मर्सिडीज कार
हादसे के बारे में मिली सूचना के मुताबिक हादसे के वक्त साइरस मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। दोपहर तकरीबन सवा 3 बजे पालघर में सूर्या नदी के ऊपर बने पुल पर कार हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल, साइरस मिस्त्री का शव पोस्टमॉर्टम के लिए कासा नरुला अस्पताल में रखवाया गया है। घटना की जांच जारी है।