द फॉलोअप डेस्क
छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार की सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें DRG के सहायक उपनिरीक्षक समेत 3 जवान शहीद हो गए। जबकि, दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की संबंध में पुलिस अधिकारियों ने जानाकरी दी। बताया गया कि सुकमा नक्सल प्रभावित क्षेत्र जहां जवान गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। वहीं, छत्तीसगड़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना को लेकर दुख जताया और शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही ट्वीट कर कहा- ‘बस्तर के सुकमा जिले के जगरगुंडा में नक्सली मुठभेड़ के दौरान हमारे 3 वीर जवानों की शहादत का समाचार दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को हिम्मत दे। इस दुख में हम सब साथ हैं। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

यह भी पढ़ें: अंजुमन प्लाजा के पास देर रात सड़क हादसा, 1 की मौत, 2 बच्चों की स्थिति गंभीर
गश्ती के दौरान हुआ मुठभेड़
घटना को लेकर बताया गया है कि शनिवार की सुबह डीआरजी के दल सुकमा क्षेत्र में गश्ती कर रहे थे। जब वे जगरगुंडा और कुंदेड़ गांव के बीच पहुंचे तो नक्सलियों ने उनपर बम फेंक दिया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों पर गोली चलाई। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में डीआरजी के सहायक उपनिरीक्षक रामुराम नाग, सहायक आरक्षक कुंजराम जोगा और सैनिक वंजाम भीमा शहीद हो गए। जबकि, दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित जिलों में नक्सली आये दिन कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT