logo

शराब घोटाला मामले में केजरीवाल को ED ने पांचवी बार भेजा समन, पूछताछ के लिए इस दिन बुलाया  

शराब घोटाला मामले में केजरीवाल को ED ने पांचवी बार भेजा समन, पूछताछ के लिए इस दिन बुलाया  

द फॉलोअप डेस्क 

दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  को ED ने आज पांचवीं बार समन भेजा है। केजरीवाल को ED ने अपने दफ्तर में 2 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि केजरीवाल ने ED की ओर से लगातार मिल रहे समन को राजनीति से प्रेरित बताया है। साथ ही कहा है कि उन्होंने कोई ऐसा काम किया है, जिसके कारण उनको ED के समक्ष पेश होने की जरूरत है। उन्होंने समन को गैरकानूनी बताते हुए जांच एजेंसी को सहयोग करने की बात भी कही है। लेकिन अब तक वे ED के समक्ष प्रस्तुत होने से इनकार करते रहे हैं। माना जा रहा है कि दो फरवरी को भी ED के समक्ष प्रस्तुत नहीं होंगे। 

केंद्र पर सरकार गिराने का आरोप 

बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा है कि बीजेपी दिल्ली सरकार को गिराने के लिए ऑपरेशन लोटस (Operation Lotus) की तैयारी में है। साथ ही कहा कि है ED के जरिये उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। बता दें कि ED दिल्ली मे हुए कथित शराब घोटाला मामले में केजरीवाल को समन भेज चुकी है। केजरीवाल ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली विधायकों को खऱीदने के लिए बीजेपी ने कुछ विधायकों को 25 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव दिया है। केजरीवाल ने कहा है कि पिछले दिनों बीजेपी ने आप पार्टी के दिल्ली के 7 विधायोकों से संपर्क किया है। उन्होंने आशंका जाहिर की कि कुछ दिन बाद उनको को गिरफ़्तार कर लिया जायेगा। इसके बाद विधायकों को  तोड़ने की तैयारी है। केजरावाल ने दावा किया कि उनके 21 विधायकों से बीजेपी ने संपर्क किया है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा दी जायेगी।

आप विधायकों को खरीदने की कोशिश 
केजरीवाल ने आगे कहा है कि आप पार्टी के विधायकों को बीजेपी ने 25-25 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव दिया है। केजरावाल ने कहा इसका सीधा मतलब है कि किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ़्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है। कहा, पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी विधायक भी मज़बूती के साथ पार्टी के साथ खड़े है। इस बार भी बीजेपी अपने नापाक इरादों में सफल नहीं होगी।