logo

रायपुर : रांची लौट रहे हैं झारखंड के 4 मंत्री, रायपुर में मेफेयर रिजॉर्ट के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

रांची लौट रहे हैं झारखंड के 4 मंत्री, रायपुर में मेफेयर रिजॉर्ट के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

रायपुर: 

कांग्रेस कोटे के 4 मंत्री रायपुर से रांची के लिए निकल चुके हैं। मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख वापस लौट रहे हैं। ये सभी मंगलवार को बाकी यूपीए विधायकों के साथ रायपुर गए थे। ये सभी मंत्री 1 सितंबर को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में भाग लेंगे, जिसमें सियासी संकट के बीच सरकार कई अहम फैसले ले सकती है। बता दें कि रांची से चार्टड फ्लाइट के जरिए विधायक प्रदीप यादव और मंत्री सत्यानंद भोक्ता रायपुर गए, ये चारों मंत्री उसी से वापस लौटेंगे। 

आलमगीर आलम ने क्या कुछ बताया! 
रायपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए झारखंड का ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सरकार का कोई कामकाज बंद नहीं है। दरअसल, उनसे पत्रकारों ने पूछा था कि आप लोग यहां हैं। ऐसे में प्रदेश में काम कैसे हो रहा है। उन्होंने कहा कि कामकाज ठप नहीं है। हम 4 मंत्री कैबिनेट की बैठक में भाग लेने जा रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के कई राज्यों में चुनी हुई सरकारों को अपदस्थ करने का काम किया गया है।

 

रायपुर में रूके हुए हैं यूपीए के विधायक
मंगलवार को यूपीए के 49 में से 32 विधायक रायपुर गए थे। उनमें झामुमो के 19 और कांग्रेस के 11 विधायक शामिल हैं। झामुमो कोटे के 5 मंत्रियों में से कोई भी रायपुर नहीं गया था। कांग्रेस कोटे के मंत्री वापस लौट रहे हैं। इस बीच जानकारी मिली कि मेफेयर रिजॉर्ट के बाहर छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेताओं ने प्रदर्शन किया।