logo

इस दिन जारी होगा CBSE 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

इस दिन जारी होगा CBSE 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

द फॉलोअप डेस्कः
सीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे दिन नजदीक आता  जा रहा है वैसे-वैसे सबों के दिल की धड़कन बढ़ती जा रही है। बता दें कि रिजल्ट के  इसी सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि आज रिजल्ट जारी होने का दावा करने वाले नोटिस को सीबीएसई ने फर्जी  बताया है। सीबीएसई ने नोटिस जारी कर कहा है कि स्टूडेंट्स सिक्योरिटी पिन के जरिए डिजिलॉकर ऐप से अपने डॉक्यूमेंट्स (मार्कशीट कम सर्टिफिकेट) डाउनलोड कर सकेंगे। ये सिक्योरिटी पिन उन्हें स्कूलों से रिजल्ट के बाद मिलेगा। बोर्ड पहले स्कूलों को सिक्योरिटी पिन देगा। बता दें कि बीते कई दिनों से सीबीएसई परिणाम मई माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना जता रही है। हालांकि सीबीएसई ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 


अभी तारीख का नहीं हुआ है ऐलान 
सीबीएसई बोर्ड की तरफ से 10वीं-12वीं का रिजल्ट इस सप्ताह किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है। हालांकि किसी भी निर्धारित तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in व cbse.gov.in पर जारी होने वाला है। गौरतलब है कि इस बार सीबीएसई 10वीं, 12वीं के कुल 38,83,710 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। दसवीं की परीक्षा में 21, 86, 940 स्टूडेंट्स और 12वीं की परी 16,96,770 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे। इस साल सीबीएसई ने 15 फरवरी से 21 मार्च तक कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं ली थीं जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक हुई थीं। 


डिजिलॉकर पर आयेगा सर्टिफिकेट 
सीबीएसई 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स को डिजिलॉकर पर उनका डिजिटल मार्कशीट, व माईग्रेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा। 6 अंकों के सिक्योरिटी पिन आप सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे। यह पिन छात्रों को उनके स्कूल से मिलेगा। इसके लिए छात्र पहले https://cbseservices.digilocker.gov.in/activatecbse पर जाएं। Get Started with Account Confirmation के लिंक पर क्लिक करें। अपनी कक्षा सेलेक्ट करें और स्कूल कोड, रोल नंबर व छह अंकों का सिक्योरिटी पिन डालकर नेक्स्ट पर क्लिक करें।

आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालकर सब्मिट करें। अब आपका डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिव हो जाएगा। डिजिलॉकर अकाउंट पर जाएं। सीबीएसई रिजल्ट जारी होने के बाद आप "Issued documents section" सेक्शन पर जाकर मार्कशीट कम पासिंग सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपका मोबाइल नंबर पहले से है डिजीलॉकर के साथ रजिस्टर्ड है, तो आपको मैसेज आएगा जैसे 'कृपया क्लिक करें डिजिलॉकर अकाउंट पर जाएँ।