logo

उपलब्धि : ग्राहक संतुष्टि मामले में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची को मिला देश में दूसरा स्थान

ग्राहक संतुष्टि मामले में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची को मिला देश में दूसरा स्थान

द फॉलोअप डेस्क

ग्राहक संतुष्टि के मामले में देशभर में रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को दूसरा स्थान मिला है। पहले स्थान पर उदयपुर एयरपोर्ट रहा। दरअसल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक निजी एजेंसी के माध्यम से यह सर्वे अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच घरेलू उड़ान भरने वाले लोगों से समीक्षा करके तैयार कराया है। इस सर्वे में देश के 52 एयरपोर्ट में ग्राहकों की संतुष्टि जानी गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को नई दिल्ली में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रांची एयरपोर्ट निदेशक केएल अग्रवाल को पुरस्कार दिया जाएगा।

कई मानकों के आधार पर की जाती है ग्रेडिंग
सर्वे में एयरपोर्ट पर मिलने वाली जनसुविधा और उसके कार्यप्रणाली की जांच के बाद ग्रेडिंग की जाती है। जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट स्टाफ के व्यवहार, सफाई, शॉपिंग की सुविधा, पार्किंग की सुविधा, रेस्टोरेंट में पैसे के एवज में मिलने वाली सुविधाएं और ग्राउंड पर मिलने वाली स्टॉफ की सुविधाओं सहित 50 से अधिक तय मानक पर सर्वे किया गया है। इधर, पुरस्कार मिलने पर रांची एयरपोर्ट निदेशक केएल अग्रवाल ने कहा कि पुरस्कार मिलने से एयरपोर्ट कर्मियों और अधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार होगा। इससे आने वाले दिनों में देश का नंबर वन एयरपोर्ट बनाने की प्रेरणा मिलेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:  https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT