logo

पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे बादल का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

2014.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 95 साल के बादल की तबीयत शुक्रवार की सुबह बिगड़ने के बाद के बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताते चलें कि प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इधर बीते साल से ही उनकी तबियत अधिक खराब रह रही थी। जून 2022 में भी सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब कुछ समय इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी हो गई थी। इसके बाद सितंबर 2022 को फिर सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें PGI चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था।

 

2022 में हार गए थे विस चुनाव
प्रकाश सिंह बादल के राजनीतिक करियर की पहली हार बीते वर्ष के पंजाब चुनाव के दौरान हुई थी। दरअसल
2022 में पंजाब विधानसभा का चुनाव वे हार गए थे। जानकारी के अनुसार अधिक उम्र के कारण वे चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे। मगर बेटे सुखबीर बादल के कहने और पंजाब में अकाली दल की दयनीय स्थिति को देखते हुए चुनावी मैदान में उतरे थे। बताते चलें कि प्रकाश सिंह बादल ने साल 1947 में राजनीति करियर शुरू की थी। सरपंच का चुनाव लड़कर सबसे कम उम्र के सरपंच बने थे। 1957 में उन्होंने सबसे पहला विधानसभा चुनाव लड़ा।