द फॉलोअप डेस्कः
सिक्किम की राजधानी गंगटोक में मंगलवार को हिमस्खलन हुआ है। इसमें 6 टूरिस्ट की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं।। कहा जा रहा है कि 150 लोग बर्फ में दब गये हैं। मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। घटना दोपहर 12:20 बजे की है। हिमस्खलन जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुई है। हादसे वाले इलाके में 13वें माइलस्टोन तक जाने का परमिशन है। लेकिन सैलानी जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें माइलस्टोन तक चले गए और हादसा हो गया। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर 22 लोगों की जान बचा ली है।

राहत एवं बचाव कार्य जारी
घायलों को अस्पताल में लाया जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव और निकासी अभियान जारी है। मालूम हो कि नाथुला पास चीन की सीमा पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। पुलिस के अनुसार, 150 से अधिक पर्यटक अभी भी घटनास्थल से आगे फंसे हुए हैं। फिलहाल सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया के अनुसार, "पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर जा रहे हैं। यह घटना 15वें मील में हुई।"
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT
