दिल्ली:
उत्पाद नीति को लेकर दिल्ली में मचे घसासान के बीच सामाजिक कार्यकर्ता और आंदोलनकारी अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को चिट्ठी लिखी है। अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल को जमकर फटकार लगाई है। अन्ना हजारे ने सीएम केजरीवाल को कहा कि आप सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं। आप उस विचारधारा से भटक गए हैं, जिसे लेकर आपने कभी आंदोलन किया था। अन्ना हजारे ने कहा कि आप उन विचारों और मूल्यों से भटक गए हैं जिसके आधार पर आप का गठन हुआ था।
"Aap satta ke nashe mein doob gaye hain," Anna Hazare writes to CM Kejriwal, slams him on Delhi excise policy
— ANI Digital (@ani_digital) August 30, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/FtKKS17QwX#annahazare #ArvindKejriwal #excisepolicy pic.twitter.com/QaLXAzDfZy
विचारधारा से भटक गए हैं अरविंद केजरीवाल!
बकौल अन्ना हजारे, दिल्ली का मुख्यमंत्री (Delhi CM) बनने के पश्चात अपनी विचारधारा से भटक गए हैं। अन्ना हजारे ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को संबोधित करते हुए लिखी चिट्ठी में कहा है कि आपके मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं पहली बार आपको चिट्ठी लिख रहा हूं। दिल्ली सरकार द्वारा बनाई गई हालिया उत्पाद नीति के बारे में फैल रही खबरें काफी निराशाजनक है। मैं गांधीजी और उनके विचारों से प्रेरित हूं। इस आधार में मैंने अपनी जिंदगी जनता, समाज और देश को समर्पित किया। बीते 47 वर्षों से मैं समाज की उन्नति और समाज में फैले भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए काम कर रहा हूं।

सीएम बनते ही मूल्यों को भूल गए केजरीवाल!
अन्ना हजारे ने लिखा है कि आपने स्वराज नाम की किताब लिखी है। उसमें विचारों की बात की है। आपसे हमें बहुत उम्मीद थी लेकिन राजनीति में प्रवेश करने और मुख्यमंत्री बनने के पश्चात आप विचारों को भूल गए। आप मदांध हो गए। आप सत्ता के नशे में चूर हो गए। शराब की खरीद-बिक्री को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा बनाई गई उत्पाद नीति को लेकर भी अन्ना हजारे ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हर कोने में शराब की दुकानें खुल गई हैं, इससे आम लोगों के परेशानी होती है।

अन्ना हजारे ने उत्पाद नीति की आलोचना की
अन्ना हजारे ने दिल्ली की उत्पाद नीति की आलोचना करते हुए कहा कि लोग ताकत के लिए पैसा और पैसे के लिए ताकत की जाल में फंस गए हैं। ये किसी ऐसी पार्टी को शोभा नहीं देती जिसका जन्म एक आंदोलन से हुआ था। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान साल 2021 में मंत्रिमंडल द्वारा बनाई गई शराब नीति को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंजूरी दी थी। इस मामले में हाल में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई ने छापेमारी की थी।