मुंबई:
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की जिद्द पर अड़ीं अमरावती से भारतीय जनता पार्टी की सांसद नवनीत राणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अब नवनीत राणा ने महाराष्ट्र पुलिस तथा जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनको बाथरूम का इस्तेमाल करने से रोक दिया गया।
It's my honest & bona fide belief that Shiv Sena under Uddhav Thackeray completely strayed from its avowed Hindutva principles for obvious reasons since it wanted to betray public mandate&form post-poll alliance with INC-NCP: Amravati MP Navneet Rana writes to LS Speaker Om Birla pic.twitter.com/B3XMOnn8NI
— ANI (@ANI) April 25, 2022
पेयजल जैसे मानवाधिकारों से वंचित किया
नवनीत राणा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी में नवनीत राणा ने आरोप लगाया है कि उनको पानी पीने जैसी बुनियादी मानवाधिकारों से वंचित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुझे इस आधार पर पानी पीने से वंचित किया गया कि मैं नीची जाति से ताल्लुक रखती हूं। नवनीत राणा ने अभद्रता का भी आरोप लगाया है।

जातिसूचक अपशब्द कहने का आरोप लगाया
नवनीत राणा ने आरोप लगाया है कि मैंने रात में बाथरूम का इस्तेमाल करना चाहा तो पुलिसकर्मियों ने मेरी मांग पर ध्यान नहीं दिया। मुझे गंदी गालियां दी गईं। नवनीत राणा ने पुलिसकर्मियों पर उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। नवनीत राणा का दावा है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें इस आधार पर बाथरूम का इस्तेमाल करने से रोका गया कि वो नीची जाति से आताी हैं।
अपने मूल सिद्धातों से भटक गई है शिवसेना
अमरावती सांसद नवनीत राणा ने कहा कि ये मेरा ईमानदार और सच्चा विश्वास है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना स्पष्ट कारणों से अपने हिंदुत्व के सिद्धातों से पूरी तरह भटक गई है। वो सार्वजनिक जनादेश को धोखा देना चाहती है। वो कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन के लिए सिद्धातों से समझौता कर रही है।