logo

यूजीसी से सीयूईटी परीक्षाएं सरकारी, विश्वसनीय संस्थानों में आयोजित कराने की ABVP ने की मांग

यूजीसी से सीयूईटी परीक्षाएं सरकारी, विश्वसनीय संस्थानों में आयोजित कराने की ABVP ने की मांग

द फॉलोअप जेस्क

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 25 फरवरी शनिवार को यूजीसी अध्यक्ष को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने देशभर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित सीयूईटी-यूजी के परीक्षा केंद्रों (शहरों) को बढ़ाए जाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने सीयूईटी परीक्षाएं सरकारी तथा विश्वसनीय संस्थानों में ही आयोजित करने व परीक्षा अधिकारी के तौर पर केंद्र व राज्य सरकारों के सरकारी कर्मचारी नियुक्त करने आदि मांगों को भी रखा है।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव का प्रचार अभियान खत्म, 27 फरवरी को होगी वोटिंग

विभिन्न शहरों में बढ़ाएं परीक्षा केंद्र

बताया गया कि वर्तमान समय में देश की विभिन्न महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन एनटीए के माध्यम से किया जा रहा है। इसलिए सीबीटी मोड में परीक्षाएं आयोजित करने के लिए वर्तमान में देश में विभिन्न शहरों में परीक्षा केंद्र बढ़ाए जाने के साथ डिजिटल आधारभूत ढांचे में तेजी से विकास की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि हाल में विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन एनटीए द्वारा कराए जाने के दौरान सामान्यतः यह समस्या देखी गई कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में विश्वसनीय कंप्यूटर लैबों की कमी है। विशेषकर पूर्वोत्तर राज्यों में विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों की दूरी आदि के कारण अनेक समस्याएं हो रही हैं।

नजदीकी शहरों में परीक्षा केंद्र का हो विकल्प उपलब्ध

इस संबंध में अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि, "सीयूईटी पूजी के लिए एनटीए ने कम परीक्षा केंद्र बनाए हैं। अभाविप की मांग है कि पूर्वोत्तर भारत सहित देश के अलग-अलग राज्यों में परीक्षा आयोजन के दौरान छात्रों के लिए उनके नजदीकी शहरों में परीक्षा केंद्र का विकल्प उपलब्ध हो। साथ ही देशभर में परीक्षा शत-प्रतिशत पारदर्शी ढंग से आयोजित हो। बताया गया कि सीयूईटी-यूजी और पीजी तथा यूजीसी नेट आदि के लिए परीक्षा केंद्रों को बढ़ाए जाने संबंधी अभाविप की मांग पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग तथा एनटीए को शीघ्र कदम उठाने की आवश्यकता है।" ये जानकारी केंद्रीय कार्यालय मंत्री दिगंबर पवार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT