द फॉलोअप डेस्कः
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे-30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में जबरदस्त टक्कर होने से 11 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बारात से लौट रहा बोलेरो ट्रक की चपेट में आ गया। बोलेरो में 11 लोग सवार थे। हादसा बुधवार रात साढ़े दस बजे की है। मृतकों में चार पुरुष, पांच महिला और एक बच्चा शामिल है। मृतक धमतरी जिले के सोरम- भटगांव के रहने वाले थे। पुरूर थाना प्रभारी अरुण कुमार साहू ने बताया कि बोलेरा को केशव साहू चला रहा था। धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा से तीन किलोमीटर पहले कांकेर की ओर से आ रहे ट्रक और बोलेरा में आमने-सामने टक्कर हुई। नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने रास्ते तो एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। इस भीषण हादसे में किसी का सिर तो किसी का हाथ शरीर से अलग हो गया है।

सीएम ने जताया दुख
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सभी शवों का पोस्टमार्टम किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। बता दें कि सभी लोग एक ही परिवार के रहने वाले थे। बालोद के एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT