logo

ओडिशा- : जाजपुर सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के 7 लोगों की मौत

जाजपुर सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के 7 लोगों की मौत

द फॉलोअप डेस्क

ओडिशा के जाजपुर में शनिवार की सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पॉल्ट्री सामग्री लेने के लिए कोलकाता से भुनेश्वर जा रही मिनी ट्रक ने एक खड़े ट्रक को जोरदार टाक्कर मार दी। इस घटना में पश्चिम बंगाल के 7 लोगों की मौत हो गई। वे सभी पश्चिम बंगाल से ट्रक से आ रहे थे। बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव का कार्य किया गया।

यह भी पढ़ें: अब तक पूजा सिंघल के खिलाफ नहीं दर्ज हुई प्राथमिकि, ED ने दोबारा राज्य सरकार को भेजा रिमांइडर

पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे सभी मृतक

घटना से संबंधित जाजपुर के एसपी विनीत अग्रवाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसें में मौके पर ही 6 लोगों की मौत गई थी। जबकि, एक व्यक्ति की अस्पताल लेने जाने के क्रम में मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। एसपी ने बताया कि सभी मृतक पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। वहीं, उन्होंने बताया कि घटना से संबंधित मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।