टाटा स्टील 800 कर्मचारियों की छंटनी करेगा। कंपनी यह छंटनी अपने नीदरलैंड के आईजेमुदेन कारखाने में करेगी। कंपनी के मैनेजमेंट की ओऱ से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गयी है।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिले में एक यात्री बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गयी है। इसमें बस में सवार 36 लोगों की मौत हो गयी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के खूंटी जिला स्थित भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी से पीएम जनमन अभियान की शुरुआत की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती के मौके पर उनके पैतृक गांव से 2 बड़ी योजनाओं की शुरुआत की।
यमुनोत्री राजमार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन के बाद तीन दिन से फंसे सभी 40 श्रमिक सुरक्षित हैं। इन श्रमिकों को रोशनी का इंतजार है। मजदूर ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही उनको बाहर निकाल लिया जाएगा।
भारतीय इतिहास भले ही गवाही न देते हों लेकिन झारखंड के लोक, लोकगीत और लोककथाएं इस बात की गवाह हैं कि झारखंडियों ने जब भी कुछ ठाना है, उसे पूरा कर दिखाया है।
सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार रात निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। सुब्रत रॉय ने स्कूटर पर नमकीन बेचने से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आगमन के साथ ही लोगों में जिज्ञासा है कि वे यहां से किन योजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं।
उत्तरकाशी, उत्तराखंड की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे झारखंड के सभी 15 मजदूर सुरक्षित हैं। रेस्क्यू दल ने उनसे पाइप के माध्यम से बात की है।
दुनिया के सबसे बड़े मेले में से एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का शुभारंभ आज से प्रगति मैदान हो गया है। झारखंड के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवम पिछड़ा वर्ग कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने मेले में बने झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया।
पहले नीतीश कमर तक झुके फिर दोनों हाथ जोड़कर पत्रकारों को प्रणाम किया। इतना ही नहीं जब इस दौरान कुछ लोग उनके सामने आ गए तो सीएम ने उन्हें पीछे करके पत्रकारों के आगे झूक कर हाथ जोड़ा, फिर सांकेतिक तौर पर आरती दिखाते हुए नजर आए, लेकिन कोई बात नहीं की।
यूपी के हमीरपुर जिले में दहेज की मांग पूरी ना होने पर बारात नही आई तो दुल्हन ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। मामला मौदहा कोतवाली इलाके का है। बताया जा रहा है कि शादी तय थी सारी तैयारियां भी हो गई थी लेकिन अचानक ही वर पक्ष ने पांच लाख रुपये और बाइक की मा