logo

राज्यपाल से युगांतर भारती अध्यक्ष ने की भेंट, ‘देवनद दामोदर महोत्सव 2025’ में आमंत्रित किया

YUGANTER.jpg

रांची
स्वयंसेवी संस्था युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को आगामी ‘देवनद दामोदर महोत्सव 2025’ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का अनुरोध किया। यह आयोजन गंगा दशहरा के अवसर पर बोकारो में 5 जून को प्रस्तावित है।
अंशुल शरण ने जानकारी दी कि यह महोत्सव युगांतर भारती, दामोदर बचाओ आंदोलन, नेचर फाउंडेशन एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस दिन का एक विशेष संयोग यह भी है कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस भी मनाया जाता है, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का वैश्विक अभियान है।
शरण ने राज्यपाल को बताया कि पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पश्चिम से विधायक सरयू राय वर्ष 2006 से ‘देवनद दामोदर महोत्सव’ की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। इस वर्ष यह आयोजन झारखंड के 45 विभिन्न स्थलों पर उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। भेंट के दौरान शरण ने राज्यपाल को नेचर फाउंडेशन के अंतर्गत प्रकाशित मासिक पत्रिका युगांतर प्रकृति की कुछ प्रतियां भी भेंट कीं। राज्यपाल ने पत्रिका की सामग्री की सराहना की और पर्यावरण के प्रति संस्था की सक्रिय भूमिका के लिए अंशुल शरण को शुभकामनाएं दीं।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest