logo

धनबाद : दिनदहाड़े एटीएम मशीन तोड़ रहा था युवक, लोगों की नजर पड़ी तो किया पुलिस के हवाले

दिनदहाड़े एटीएम मशीन तोड़ रहा था युवक, लोगों की नजर पड़ी तो किया पुलिस के हवाले

धनबाद: 
सरायढेला थाना क्षेत्र में एक युवक दिनदहाड़े एटीएम तोड़ रहा था।  जिसपर स्थानीय लोगों की नजर पड़ गई। लोगों ने युवक को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे की है। सरायढेला थाना क्षेत्र के पास बंधन बैंक का एटीएम है, जहां युवक इस घटना को अंजाम दे रहा था। 


लोगों ने खदेड़कर पकड़ा 
स्थानीय लोगों की नजर युवक पर पड़ी तो वह भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। इसके बाद उसे दुकान में बंद कर दिया और घटना की सूचना धनबाद पुलिस को दे दी।  जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। 

 


मूलरूप से बिहार का रहने वाला
इस मामले में बंधन बैंक के स्टाफ कुछ भी बोलने से इन्कार करत रहे। आरोपी युवक का नाम फैजान अहमद है।  गोविंदपुर ऊपर बाजार का रहने वाला है।  मूल रूप से वह अकबरपुर नवादा बिहार का रहने वाला है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।