logo

रांची में अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की गोली मारकर हत्या

जीोसद्1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के डोरंडा में एक पति ने पत्नी की गोली मार हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पिस्टल छोड़ कर फरार है। डोरंडा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के मनी टोला की है। महिला की पहचान तरन्नुम उर्फ रानी के रूप में हुई है। रानी की हत्या का आरोप उसके पति साहेब अंसारी पर लगा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर अचानक साहेब अंसारी के घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। हमलोग पहुंचे तो साहेब घर से भागता हुआ दिखा। जब स्थानीय लोग घर के अंदर गए तो देखा कि वहां साहेब की पत्नी मृत पड़ी हुई है। तुरंत मामले की जानकारी डोरंडा थाने को दी गई। डोरंडा थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचें। छानबीन के बाद मौके पर एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। कमरे में जिस स्थान पर रानी का शव पड़ा हुआ था उसके पास में ही पिस्टल भी पड़ा हुआ था। हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह बात सामने आई है कि साहेब अंसारी का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसका विरोध उसकी पत्नी किया करती थी। विरोध की वजह से ही दोनों में झगड़ा हो रहा था। जिसके बाद साहेब ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।