logo

गढ़वा में ट्रैक्टर दुर्घटना में 2 लोगों की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम; पुलिस से भिड़े ग्रामीण

a3614.jpg

गढ़वा:

गढ़वा शहर थानाक्षेत्र के महूलिया गांव में गुरुवार को उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब ट्रैक्टर दुर्घटना में 2 लोगों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। देखते ही देखते यह प्रदर्शन उग्र हो गया और ग्रामीणों व पुलिस के बीच भीषण झड़प शुरू हो गई।

जाम हटाने पहुंची पुलिस पर पत्थरबाजी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने पहले हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख लाठीचार्ज करना पड़ा। हालात और बिगड़ने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग भी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ किया है। 

घटना के बाद पूरे महूलिया गांव और आसपास के इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त बल भी लगाया गया है।

उचित मुआवजे और प्रशासनिक सहायता की मांग
बताया जा रहा है कि ग्रामीण मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और प्रशासनिक सहायता की मांग कर रहे थे। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। एसडीपीओ और एसडीएम ने बताया की कल रात दुर्घटना मे दो युवको की मौत हुई थी उसी के मुआवजा के लिए लोगो ने सड़क जाम किया था पुलिस जाम हटाने गई तो ग्रामीण उत्तेजित हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस लाठीचार्ज किया और बचाव के लिए हवाई फायरिंग की कुछ लोगो को हिरासत मे लिया गया है।
 

Tags - GarhwaGarhwa DistirctGarhwa NewsPolice and Villagers Police and Villagers ClashCrime NewsGarhwa Police