logo

अबुआ अधिकार मंच के फाउंडर वेदांत ने चिराग पासवान से की मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण समिट में शामिल होने का दिया न्योता

अबुआ अधिकार मंच के फाउंडर वेदांत ने चिराग पासवान से की मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण समिट में शामिल होने का दिया न्योता

द फॉलोअप डेस्क

मंत्री चिराग पासवान झारखंड आ सकते हैं। दरअसल दिल्ली के पंचशील भवन में शुक्रवार को अबुआ अधिकार मंच के फाउंडर वेदांत कौस्तव ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर रांची में आयोजित होने वाले प्रस्तावित समिट पर विस्तार से चर्चा हुई। वेदांत कौस्तव ने मंत्री को इस समिट में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय मुद्दों, पर्यावरणीय चुनौतियों और जनभागीदारी बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में राज्य की राजनीति में युवाओं की भूमिका को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। वेदांत कौस्तव ने कहा कि झारखंड जैसे युवा राज्य में नई पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी से सकारात्मक बदलाव संभव है। वहीं, चिराग पासवान ने युवाओं को राजनीति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं की ऊर्जा और दृष्टि महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Tags - abua adhikar manch chirag paswan vedant kaustab jharkhand news jharkhand khabar