logo

छात्रों की मांगों पर हंगामा, सदन की कार्यवाही शुरू और स्थगित

vidhansabha_image_.jpg



द फॉलोअप, रांची
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही दिन के 12  बजे तक के लिए स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भाजपा पर छात्रों को उकसाने का आरोप लगाया। भाजपा विधायक भी हंगामा करने लगे। बेल में घुस आए। जेपीएससी-जेएसएससी प्रतियोगी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग करने लगे। स्पीकर ने बार बार सदन चलने का विपक्ष से आग्रह किया। लेकिन भाजपा विधायक नहीं मानें। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को दिन के 12  बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

Tags - Jharkhand Legislative Assembly Monsoon Session proceedings disrupted students BJP