logo

पलामू : बीजेपी नेता सूर्यांश प्रियदर्शी पर अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे

बीजेपी नेता सूर्यांश प्रियदर्शी पर अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे

पलामूः
पलामू में बीजेपी किसान मोर्चा के जिला मंत्री सूर्यांश प्रियदर्शी पर जानलेवा हमला हुआ है। उनपर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की है। हालांकि वह बाल बाल बच गए। घटना पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सतभुरवा बाहर के पास घटी है। बताया जा रहा है कि सूर्यांश प्रियदर्शी अपने एक दोस्त को कटैया गांव छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी बीच बाइक सवार अपराधियों फायरिंग करनी शुरू कर दी है। 


एक हत्याकांड के गवाह है सूर्यांश 
गोली उनके कार के पिछले हिस्से में लगी। घटना के बाद एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कहा जा रहा है कि सूर्यांश प्रियदर्शी एक हत्याकांड के गवाह है। इसलिए उनको मारने की साजिश रची जा रही है। घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहा है।