logo

जमशेदपुर में लड़की पर खौलती चाय फेंकने वाले 2 आरोपियों का कोर्ड में सरेंडर, जानें पूरी घटना

जमशेदपुर में लड़की पर खौलती चाय फेंकने वाले 2 आरोपियों का कोर्ड में सरेंडर, जानें पूरी घटना

जमशेदपुर:

के बिष्टुपुर स्थित बजरंग चाय दुकान में मेहंदी कुमारी पर गर्म चाय से हमला करने के मामले में एक नामजद आरोपी सन्नी मिश्रा उर्फ समीर ने गुरुवार को जमशेदपुर कोर्ट में अपने वकील के माध्यम से आत्मसमर्पण कर दिया है। इससे पूर्व बुधवार को एक अन्य नामजद आरोपी प्रेम कुमार ने भी जमशेदपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजीएम) के कोर्ट में अपने अधिवक्ता गौरव पाठक एवं साकेत सुमन के माध्यम से आत्मसमर्पण कर दिया था। इससे पहले एक आरोपी अभय तिवारी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन अभी भी मामले के कई आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

6 अप्रैल को बिष्टुपुर में हुई थी घटना
गौरतलब है कि घटना विगत 6 अप्रैल की है। बिष्टुपुर स्थित टीएफए ग्राउंड के समीप चाय दुकान संचालिका मेहंदी पर कुछ युवकों के गर्म चाय से हमला कर दिया था। इसके बाद पीड़िता के भाई अंकित कुमार द्वारा बिष्टुपुर थाना में अभय तिवारी, सन्नी मिश्रा, प्रेम कुमार सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

घटना के पश्चात 6 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा केवल एक आरोपी को ही गिरफ्तारी किया जा सका। जिससे आम जनता में असंतोष व्याप्त था। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार मांग की जा रही थी।

Tags - JamshedpurJamshedpur NewsTea Throwing IncidentTea Throwing Incident NewsTea Throwing Case Accused