logo

आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर आ रहे झारखंड

आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर आ रहे झारखंड

द फॉलोअप डेस्कः
भाजपा के स्टार प्रचारक एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी सोमवार 29 अप्रैल को झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं।भाजपा के चतरा लोकसभा प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने बताया कि रांची पहुंचकर मोहन यादव हेलीकॉप्टर से दिन में तीन बजे चतरा के हंटरगंज के खूंटी केवाल मैदान में एनडीए प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। मोहन यादव शाम 4.30 बजे मीडिया सेंटर रांची में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। सोमवार को ही मोहन यादव वापस लौट जाएंगे।

Tags - Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav Chief Minister BJP Star Campaigner BJP Chief Minister Mohan Yadav