जमशेपुर
जमशेदपुर में युवती पर खौलती चाय फेंकने के प्रकरण में गंभीर रुप से जख्मी हुई बिटिया के इलाज में अब पैसों की कमी बाधा नहीं बनेगी. अब मेहंदी का इलाज तब तक चलेगा, जब तक वह स्वस्थ न हो जाये. इसे लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि मनबढ़ शोहदों द्वारा चेहरे पर खौलती चाय फेंक देने से बुरी तरह घायल बच्ची मेंहदी के इलाज में कोताही नहीं होगी. टाटा स्टील प्रबंधन ने मेरा आग्रह मान लिया है कि बिल बकाया रहने पर भी इलाज चलता रहेगा. मैंने उन्हें आश्वस्त किया है कि बकाया इलाज खर्च की व्यवस्था मेरे स्तर से कर दी जायेगी.
गौरतलब है कि जिस दिन यह घटना घटी, उसके दूसरे दिन सरयू ने अपने जनसुविधा प्रतिनिधि नीरज सिंह, जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जदयू के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार आदि से टाटा मेन हॉस्पिटल जाने को कहा और यह भी ताकीद किया कि वह बिटिया के इलाज को सही तरह से देख लें. कहीं कोई दिक्कत न हो. उनके निर्देश पर लोग अस्पताल गए और घायल मेहंदी के इलाज के बारे में पर्याप्त जानकारी ली. फिर सभी सूचनाएं सरयू राय को दी गईं.
.jpg)