logo

नगर विकास विभाग परीक्षा की तैयारी के लिए अपने कर्मियों को एक ही बार देगा अनुमति

PROJECT_BHAWAN1.jpg

द फॉलोअप, रांची
बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने अपने कर्मियों के लिए एक आदेश जारी किया है। उसमें कहा है कि विभाग के अधिनस्थ संवर्गों के अधिकारी और कर्मी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुमति मांगते हैं। उनके द्वारा परीक्षा की तैयारी की तैयारी करने और उसमें भाग लेने के प्रयासों से विभाग का समय नष्ट  होता है। कार्य निष्पादन में गंभीर अवरोध पैदा होता है। इसलिए एक बार सरकारी सेवा में आने के बाद बार बार प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और उसमें भाग लेने के लिए अनुमति देना लोकहित के विरुद्ध है। इसलिए अब विभाग के अधिनस्थ कर्मचारियों-अधिकारियों को धारित पद से उच्च वेतनमान के पदों के लिए आयोजित होनेवाली किसी परीक्षा के लिए अनुमति दी जाएगी। साथ ही पूरे सेवा काल में उन्हें एक बार ही यह अनुमति मिलेगी। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Tags - Bihar Urban Development Housing Department Personnel Exam Preparation Permission One Time