द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5 जून को सिरमटोली फ्लाईओवर, जिसे अब बाबा कार्तिक उरांव फ्लाईओवर नाम दिया गया है, का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर के शुरू होते ही ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रही जनता को काफी राहत मिली है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।
लेकिन उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद यह फ्लाईओवर एक अलग ही कारण से चर्चा में आ गया। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह इसी नए फ्लाईओवर पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। वीडियो युवक ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जो अब विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, उद्घाटन के दिन ही वहां एक सड़क हादसा भी हुआ था। जिसमे एक-गाड़ी को नुकसान भी हुआ था।
जहां एक ओर यह फ्लाईओवर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में एक अहम कदम है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे केवल रोमांच और मनोरंजन का जरिया बना रहे हैं। इस तरह का स्टंट न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह खुद उस युवक और अन्य राहगीरों की जान के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।
ये देखें वीडियो