logo

JSSC-CGL में गड़बड़ी की जानकारी है तो CID से साझा कीजिए, जारी हुआ WhatsApp नंबर और ईमेल ID

CID4.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:
 

JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच में जुटी सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से जानकारी साझा करने की अपील की है। सीआईडी ने इस संबंध में एक पत्र जारी करके कहा है कि JSSC-CGL परीक्षा-2023 की जांच झारखंड पुलिस की अपराध अनुसंधान विभाग की विशेष एसआईटी कर रही है। सीआईडी ने आम लोगों से परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी साझा करने की अपील की है। सीआईडी ने इसके लिए व्हाट्एसप नंबर और ईमेल आईडी जारी किया है।

सीआईडी ने लिखा है कि यदि किसी के पास भी JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़ी कोई जानकारी है तो वे व्हाट्सएप नंबर 9771432118 और ईमेल आईडी cglinfo@jhpolice.gov.in पर साझा कर सकते हैं। गौरतलब है कि सरकार ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को रद्द कर दिया था। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है। 
 

Tags - Jharkhand NewsJSSC-CGLJPSCCID