logo

बोकारो ट्रेजरी घोटाला 6 करोड़ के पार, 4 सदस्यीय टीम करेगी जांच; 3 नए नाम का खुलासा!

a701.jpg

बोकारो:

ट्रेजरी घोटाले की रकम अब 6 करोड़ रुपये के पार हो गई है. 6 अप्रैल को अखबार में 3.15 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की खबर छपी थी. आरंभिक जांच में 4,29,71,06 करोड़ के स्कैम का पता चला. अब जांच का दायरा आगे बढ़ा तो संकेत मिले हैं कि कोषागार घोटाले की रकम 6 करोड़ रुपये के पार जा सकती है. डीसी अजयनाथ झा ने बताया यह मामला वर्ष 2016 से ही जांच के अधीन है. प्रारंभिक जांच में पुलिस विभाग के लेखपाल की भूमिका का पता चला है. इसके अलावा रामनरेश सिंह, उपेंद्र सिंह और एस कुमार समेत कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं. ये वह लोग हैं जिनके नाम पर फर्जी निकासी की गई है. 

जिला प्रशासन का ऐसा मानना है कि जैसे-जैसे जांच का दायरा आगे बढ़ेगा, और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए उप-विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. वहीं, विभाग के स्तर पर भी समानांतर जांच जारी है. 

बोकारो में 25 माह में 4.29 करोड़ की निकासी
आरंभिक जांच में यह सामने आया है कि पुलिस विभाग के लेखपाल कौशल कुमार पांडेय ने नवंबर 2023 से मार्च 2026 के बीच 25 महीने में 63 बार में ट्रेजरी से सेवानिवृत्त हवलदार उपेंद्र सिंह के नाम पर वेतन मद में 4,29,71,06 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की. इस रकम को वह पत्नी अनु पांडेय के खाते में जमा करता था. पुलिस ने कौशल कुमार पांडेय को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. 

हजारीबाग में ट्रेजरी से निकाले 15 करोड़ रुपये
इसी बीच हजारीबाग ट्रेजरी से 15 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का पता चला है. इस केस में पुलिसकर्मी शंभू, पंकज और निरंजन को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. आरंभिक जांच में सिपाही शंभू और पंकज की पत्नियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है. उन्हें भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. मामले की छानबीन जारी है. राज्यभर की ट्रेजरी की जांच हो सकती है. 

Tags - Bokaro TreasuryBokaro Treasury ScamBokaroTreasuryBokaro PoliceCrime NewsJharkhand News