logo

धनबाद में भू-धंसान से दहशत, तेज धमाके के साथ धंसी जमीन; कई घर क्षतिग्रस्त

dhanbad_landslide_news.jpg

धनबाद
धनबाद के बाघमारा प्रखंड के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत टंडाबाड़ी बस्ती में गुरुवार रात अचानक हुए भू-धंसान से अफरा-तफरी मच गई. तेज धमाके के साथ जमीन धंसने से कई घरों में दरारें पड़ गईं, जबकि कुछ घर आंशिक रूप से धंस गए. घटना के समय बस्ती में लोग अपने घरों में मौजूद थे, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और तत्परता से सभी को समय रहते बाहर निकाल लिया गया. हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं. आशंका जताई जा रही है कि जमीन के अंदर खाली हिस्से के कारण यह भू-धंसान हुआ हो सकता है. सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Tags - landslide in Dhanbad Dhanbad landslide news landslide news landslide Updates Dhanbad landslides landslide updates baghmara landslide news