logo

धनबाद में अपने ही स्कूल के पास मिला शिक्षक का शव, पुलिस जांच में जुटी 

धनबाद में अपने ही स्कूल के पास मिला शिक्षक का शव, पुलिस जांच में जुटी 

धनबाद
झारखंड में धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में बुधवार को संदिग्ध स्थिति में एक शिक्षक का शव बरामद हुआ। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कसियाटांड में शिक्षक का शव मिला। मृत शिक्षक की पहचान 35 वर्षीय राहुल कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। वह कुसुम विहार सरायढेला धनबाद के रहने वाले बताए जा रहे है। वह जेनेक्स इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक थे। उनका शव स्कूल के समीप पानी टंकी के पास मिला।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। फिलहाल लोगों के बीच ये चर्चा का विषय बना हुआ है की यह हत्या है या आत्महत्या। मृतक राहुल कुमार मिश्रा मंगलवार की रात से ही घर नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद परिजन उनके खोजबीन में लगे हुए थे और काफी परेशान थे। बरवाअड्डा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकता है।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज धनबाद न्यूज शिक्षक शव Jharkhand News Jharkhand Latest News Dhanbad News Teacher Dead Body