द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तेज रफ्तार से आ रही बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार देर रात नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंगरोड के राजा उलातू पुल के पास की है। पुलिस को मामले की जानकारी सोमवार सुबह को मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उनका शव कब्जे में ले लिया। इसके बाद घायल को अस्पताल भेजा गया।