logo

सांप के साथ खेलते समय सर्पमित्र अमित की हो गई मौत

ेोोज2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के गोमो में शनिवार रात एक युवक की सांप के साथ खेलते समय मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित गुप्ता उर्फ फुचन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमित सांपों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ने का काम करते थे। शनिवार को उन्होंने दो गेहुंअन सांप पकड़े थे। अंधेरा होने के कारण उन्हें जंगल में छोड़ने की बजाय अपने घर ले आए। घर आने के बाद अमित सांपों के साथ खेलने लगे। घर के लोग बार-बार उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्होंने परवाह नहीं की। एक हाथ में सांप पकड़कर और दूसरे हाथ से वीडियो बनाते समय जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश होने के बाद अमित ने खुद अपना उपचार शुरू किया। जब तबीयत बिगड़ गई, तब घर वालों ने उन्हें गोमो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें धनबाद रेफर किया। लेकिन शनिवार देर रात एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अमित के निधन की खबर जीतपुर मुहल्ले में फैलते ही मातम छा गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार जमुनिया नदी के तट पर किया गया।