द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा पुलिस ने चोरी के सामान को तलाशते हुए एक चोर को दबोचा है। इस मामले में प्रेस वार्ता करते हुए सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के काटूकोना में एक चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में अनुसंधान के दौरान वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमडेगा थाना कांड संख्या 51/2026 के तहत चोरी हुआ एक टीवी ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के मतरामेटा के एक संदिग्ध व्यक्ति के घर पर रखा हुआ है।
.jpg)
सूचना के आलोक में टाउन थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान उक्त संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम शहीद उर्फ बैहेरा बताया। पूछताछ के दौरान शहीद ने बताया कि चोरी का टीवी उसके दोस्त शालीप के घर पर रखा हुआ है। पुलिस ने शालीप के घर से चोरी का टीवी बरामद किया और अभियुक्त शहीद की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया गया। पुलिस ने चोरी के आरोपी शहीद को जेल भेज दिया।
.jpeg)