logo

Ranchi : नाबालिग फुटबॉल खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म, ओडिशा से खेलकर लौटी थी रांची 

bacchii6.jpg

रांचीः 
राज्य में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है। अपराधिक घटनाएं निरंतर बढ़ती ही जा रही है। राजधानी में एक नाबालिग फुटबॉल खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित रेलवे स्टेशन से घर लौट रही थी तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। चार अज्ञात अपराधियों पर आरोप है। नाबालिग को दशम फॉल के जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। 


ओड़िशा से लौट रही थी 
पीड़िता की ओर से प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उसने बताया कि ओडिशा में फुटबॉल खेलने गयी थी। सोमवार की शाम ओडिशा से रांची लौटी। बालसिरिंग रेलवे स्टेशन पर उतरी और एक ऑटो बुक कर घर जा रही थी। तभी तीन लड़के ऑटो में जबरन बैठ गए। छेड़खानी करने लगे। बच्ची ने विरोध किया तो हथियार दिखाकर डरा दिया। अपराधी ऑटो को दशमफॉल के जंगल में ले गये और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद  नाबालिग को अपराधी दसमाइल में छोड़कर फरार हो गए। 


छापेमारी चल रही 
डीएसपी और नामकुम थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचे। लड़की का पुलिस ने बयान दर्ज किया है। पीड़िता को सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Trending Now