logo

गणेश इंटरप्राइजेज के नाम से खोला फर्जी बैंक खाता, देशभर में ठगी के आरोप में 4 गिरफ्तार

ramgarh_news_scam.jpg

रामगढ़
रामगढ़ में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध थाना की टीम ने बैंक खाते के माध्यम से ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राहुल गुप्ता (गोला निवासी), रवि कुमार वर्मा (परसोतिया, रामगढ़ निवासी), रितेश अग्रवाल और सोनू झा शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से छह मोबाइल फोन और 11 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं. यह कार्रवाई गृह मंत्रालय, भारत सरकार की 14C परियोजना के तहत संचालित समन्वय पोर्टल और प्रतिबिंब पोर्टल से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई. जानकारी के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक के खाता संख्या 444616958956 में कुज्जू क्षेत्र से जुड़े संदिग्ध लेनदेन की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सनहा दर्ज कर जांच शुरू की.
जांच में पता चला कि यह खाता “गणेश इंटरप्राइजेज” के नाम से पंजीकृत है, जिसे भारत सरकार की एमएसएमई योजना के तहत उद्यम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से खोला गया था. इस खाते में राहुल गुप्ता, रवि कुमार वर्मा और अजय शर्मा (छोटकाकना, रामगढ़ निवासी) प्रोपराइटर के रूप में जुड़े हुए हैं. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इस खाते के जरिए देश के विभिन्न राज्यों से अवैध राशि का ट्रांसफर और निकासी की जा रही थी. इस मामले से संबंधित देशभर में कुल 274 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

 

Tags - Ramgah Cyber Crime Cyber Crime News Cyber Crime updates Latest Cyber Crime News Ramgardh ganesh Enterprise Ganesh Enterprise Scam News Enterprise Scam ramgarh news Updates