logo

मानगो नगर निगम मेयर पद के लिए संध्या सिंह ने दाखिल किया नामांकन

ेोल्.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मानगो नगर निगम के आगामी चुनाव के लिए भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने आज अपने नामांकन दाखिल किए। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संध्या ने साकची आमबागान मैदान से ढोल-नगाड़ों की गड़गड़ाहट के बीच नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ने उनके स्वागत और समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ अपनी प्रत्याशी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। अब मानगो नगर निगम चुनावी मैदान में राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ने की संभावना है।