द फॉलोअप डेस्क
बीएयू स्टेडियम में मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को सकरी और दामोदर ने अपने-अपने मुकाबले में जीत हासिल की। दिन के पहले मुकाबले में सकरी ने मजबूत आंकी जा रही खरकई की टीम को 5 विकेट से रौंद दिया। पहले खेलते हुए खरकई ने 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए। जिसमें प्रवीण मिश्रा ने 37 रन, सतीश ने 39 और सुशील सिंह मंटू ने 32 रन बनाए। जबकि, सकरी की ओर से राजेश कुमार ने 3, कुमार सौरभ ने 2 और मोनू ने एक विकेट हासिल किया। वहीं, 130 रन का विजयी लक्ष्य सकरी ने महज 14.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। सकरी की ओर से प्लेयर ऑफ द मैच मोनू ने नाबाद 63, अभिषेक सिन्हा ने 18 और सन्नी ने 12 रन बनाए। खरकई की ओर से राकेश सिंह ने 2, अशोक गोप, सुशील सिंह मंटू और प्रवीण मिश्रा ने एक एक विकेट लिया। मोनू मैन ऑप द मैच चुने गए।

रोमांचक मुकाबले में दामोदर ने मारी बाजी
दिन के दूसरे मुकाबले में मैच आखिरी गेंद तक चली। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्वर्णरेखा की टीम 159 रन बनाई। टीम की ओर से मनीष सिंह ने 21 गेंद पर 54 रन, ASRP मुकेश ने 23, दिवाकर ने 20 और जावेद ने 18 रन बनाए। दामोदर के गेंदबाज मनोज कुमार सिंह ने 4 और कमलेश मिश्रा ने दो विकेट लिए। वहीं, 160 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए दामोदर की टीम गौरव की आतिशी पारी की बदौलत आखिरी गेंद पर जीतने में कामयाब रही। गौरव ने 10 बॉल पर नाबाद 27 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। शिव ने 34, संदीप ने 34 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच समीर सृजन ने 32 रन बनाए। स्वर्णरेखा की ओर से शकील ने 2, विमल विजयन ने 2, मनीष सिंह ने 2 और जावेद ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने दिया। इस अवसर पर संजय मिश्रा, ओम रंजन मालवीय, भरत भूषण प्रसाद समेत कई पत्रकार और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

9 फरवरी को होनेवाला मुकाबला
मैच 1 - सुबह 8.30 बजे : कांची बनाम मयूराक्षी
मैच 2 - दोपहर 12.30 बजे : भैरवी बनाम गंगा

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT