logo

20 अप्रैल को रांची आएंगे सचिन तेंदुलकर, इस कार्यकम में लेंगे भाग

sachin_tendulkar.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 20 अप्रैल को रांची आने वाले हैं। सचिन इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में शिरकत करने रांची आ रहे हैं। बता दें कि भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को मतदाता जागरूकता और शिक्षा के लिए ECI के राष्ट्रीय आइकन के रूप में नियुक्त किया है। इसी के तहत उनका झारखंड आगमन होने वाला है। 


भारतीय चुनाव आयोग ने मास्टर ब्लास्टर को नेशनल आईकन बनाया 
मीडिया रिपोट्स की मानें तो तेंदुलकर सुबह 8 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैड करेंगे। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लेकर भारतीय चुनाव आयोग ने मास्टर ब्लास्टर को नेशनल आईकन बनाया है। इसी के तहत लोगों की चुनाव में भागीदारी अधिक से अधिक हो इसे लेकर वो झारखंड में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दरअसल, सचिन तेंदुलकर क्रिकेट इतिहास के सबसे लोकप्रिय चेहरों में एक हैं। भारतीय चुनाव आयोग सचिन तेंदुलकर को अपना नेशनल आईकन बनाकर चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर काम कर रही है।


झारखंड में 4 चरण में होंगे चुनाव
बता दें कि झारखंड के कुल 14 लोकसभा सीटों पर 4 चरणों में चुनाव होंगे। 13,20,25 मई और  1 जून को यह मतदान होंगे। वहीं 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चौथे चरण यानि की 13 मई को सिंहभूम,खूंटी,लोहरदगा और पलामू में वोट डाले जाएंगे। वहीं 20 मई को चतरा,कोडरमा और हजारीबाग में मतदान होगा। 25 मई को रांची,गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अंत में 1 जून को राजमहल,दुमका और गोड्डा में प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद होंगे। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - Sachin Tendulkarelection commission of IndiaJharkhandJharkhand news