logo

उद्घाटन के कुछ ही देर बाद सिरमटोली फ्लाईओवर में सड़क हादसा, कार ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर; 3 की हालत गंभीर 

siramtoli1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची के कार्तिक उरावं फ्लाईओवर (सिरमटोली फ्लाईओवर) का कल ही उद्घाटन हुआ था, जिसके बाद उसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। इसी बीच कार्तिक उरावं फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार थार ने एक स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना देर रात 12:30 की है। आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। 

बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर से तेज रफ्तार में आ रही थार ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक थार में फंस गयी। थार बाइक को घसीटते हुए पुराने हाइकोर्ट तक ले गयी। इसके बाद बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई। थार में एक युवती और 2 युवक सवार थे। टक्कर मारने के बाद थार वहां से फरार हो गई। 

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद यह बात भी सामने आया है कि कार्तिक उरावं फ्लाईओवर पर सीसीटीवी कैमरा न होने की वजह से हादसे की असली वजह सामने नहीं आ पा रही है। पुलिस ने बताया है कि वे जल्द ही थार सवार को पहचान लेंगे।


 

Tags - Jharkhand News Ranchi News Ranchi Latest News Sirmatoli Flyover Road Accident