द फॉलोअप डेस्क
बिना किसी Foreign Funding के तैयार हुआ स्वदेशी सुपर ऐप ZKTOR, डेटा सुरक्षा के दावों के बीच विदेशी कंपनियों की नीतियों पर खड़े हुए बड़े सवाल। डिजिटल युग में डेटा की सुरक्षा और निजता (Privacy) को लेकर वैश्विक स्तर पर छिड़ी बहस के बीच झारखंड की राजधानी से एक ठोस तकनीकी चुनौती सामने आई है। औरंगाबाद (बिहार) की मिट्टी से ताल्लुक रखने वाले और फिनलैंड के हाई-टेक सेक्टर में दो दशकों का अनुभव रखने वाले सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में रांची के युवा इंजीनियरों ने ZKTOR (ज़क्टर) सुपर ऐप तैयार किया है। यह लॉन्चिंग केवल एक नए ऐप की शुरुआत नहीं है, बल्कि उन स्थापित विदेशी कंपनियों के लिए एक सीधा जवाब है जो अब तक डेटा सुरक्षा के नाम पर केवल जटिल नियम और शर्तों का सहारा लेती आई हैं। बिग टेक की जासूसी पर चोट: ZKTOR ने तकनीकी रूप से यह साबित कर दिया है कि यदि नीयत साफ हो, तो उच्च स्तरीय डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी मुमकिन है। ऐसे में अब सवाल उन ग्लोबल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से पूछा जाना लाजिमी है जो अरबों डॉलर के राजस्व के बावजूद यूजर्स को वह सुरक्षा क्यों नहीं दे पाए, जो स्थानीय स्तर पर विकसित इस तकनीक ने कर दिखाई है। विशेषज्ञ अब यह चर्चा कर रहे हैं कि क्या बड़ी टेक कंपनियां अब तक प्राइवेसी पॉलिसी के मायाजाल में आम यूजर्स के हितों से समझौता करती आई हैं?

दबावमुक्त विकास: क्यों नहीं ली विदेशी Funding? इस प्रोजेक्ट के निर्माण में सबसे रोचक पहलू इसकी आत्मनिर्भरता है। इसे किसी भी विदेशी निवेशक (Venture Capital) या सरकारी अनुदान के बिना निजी संसाधनों से तैयार किया गया है। सुनील सिंह के मुताबिक, यह रणनीतिक फैसला ऐप को किसी भी तरह के कॉर्पोरेट या बाहरी दबाव से मुक्त रखने के लिए लिया गया है।अक्सर विदेशी निवेश के साथ आने वाली कड़ी शर्तें ऐप की नीतियों और डेटा हैंडलिंग को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे यह स्वदेशी मिशन पूरी तरह स्वतंत्र रहना चाहता है।डिजिटल डिग्निटी और स्थानीय रोजगार का विजन, यह पहल केवल व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक समाधान के लिए भी है। इसका निर्माण विशेष रूप से महिलाओं की डिजिटल डिग्निटी (Digital Dignity) को ध्यान में रखकर किया गया है। नो-यूआरएल (No-URL) तकनीक के जरिए यह सुनिश्चित किया गया है कि डिजिटल कंटेंट का कोई सार्वजनिक लिंक न हो, जिससे उसका गलत इस्तेमाल रोका जा सके। साथ ही, हाइपरलोकल ऑपरेशंस के माध्यम से सुनील सिंह और उनकी टीम का लक्ष्य जेन-ज़ी (Gen Z) युवाओं को उन्हीं के शहरों में रोजगार के अवसर प्रदान करना है, ताकि प्रतिभा का पलायन रोका जा सके।

तकनीकी मजबूती और वैश्विक विस्तार, ZKTOR की कार्यप्रणाली को इसरो (ISRO) के किफायती और प्रभावी मॉडल की तर्ज पर विकसित किया गया है। जहाँ विदेशी ऐप्स के संचालन में भारी लागत आती है, वहीं इसका आर्किटेक्चर उनसे 6 से 8 गुना कम खर्च पर चलता है। रांची में तैयार इस तकनीक का सफल परीक्षण न केवल भारत में, बल्कि श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों में भी किया जा चुका है। जीरो नॉलेज सुरक्षा: Your Privacy, Your Control, ZKTOR का सबसे बड़ा Flex इसकी जीरो नॉलेज तकनीक है। सीधे शब्दों में कहें तो, यह ऐप आपकी प्राइवेसी को लेकर इतना स्ट्रिक्ट है कि आपकी चैट्स और डेटा का एक्सेस खुद कंपनी के बॉस या डेवलपर्स के पास भी नहीं होगा। Gen Z के लिए इसका मतलब है नो जजमेंट और फुल प्राइवेसी! जहाँ दूसरे ग्लोबल ऐप्स हमारे डेटा को ट्रैक करके विज्ञापन (Ads) चिपकाते हैं, वहीं ZKTOR का यह स्वदेशी शील्ड पक्का करता है कि आपकी प्राइवेसी सात समंदर पार न जाए। आपका डेटा भारत में आपके कंट्रोल में रहेगा।
.jpeg)
स्वदेशी तकनीकी उर्वरता से उपजा यह सुपर ऐप पूरी तरह से भारतीय प्रतिभा का परिणाम है। यह मिशन बिग टेक कंपनियों के उस एकाधिकार को चुनौती देता है जहाँ डेटा सुरक्षा के नाम पर केवल औपचारिकताएं निभाई जाती हैं। ZKTOR ने नो-यूआरएल और जीरो नॉलेज जैसी तकनीकों के माध्यम से प्राइवेसी को एक नया मतलब दिया है। बिना किसी विदेशी Funding और सरकारी सहायता के निर्मित यह ऐप पूरी तरह कॉर्पोरेट दखल से मुक्त है। सुनील सिंह के नेतृत्व में इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करना और स्थानीय युवाओं को उनके ही क्षेत्र में रोजगार देना है। पड़ोसी देशों में अपनी सफलता के बाद, अब यह तकनीक वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने को तैयार है।
