logo

AK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी का सरकार पर हमला, छात्रों की गिरफ्तारी को लेकर दी चेतावनी

tej8.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर चलाई गई AK-47 मामलों में राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री सम्राट पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद "7 हत्याओं का आरोपी और सड़क छाप अपराधी हैं। तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि सीएम सम्राट तमाम लोकतांत्रिक परंपराओं को त्याग देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से गोली चलवाई है।"

 

परिजनों को भी प्रताड़ित किया जा रहा
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ समझौता होने के बावजूद बिहार में हजारों छात्रों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। छात्रों को हिरासत में लिया जा रहा है, साथ ही उनके परिजनों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छात्रों को तत्काल रिहा नहीं किया गया तो एनडीए सरकार को महंगा पड़ेगा।

Tags - Tejashwi Yadav AttackAK-47 Firing CaseStudent Arrest Bihar