logo

रांची : ओरिएंट क्राफ्ट फैक्ट्री ने मान ली मजदूरों की मांग, वेतन और बकाया भुगतान पर बनी सहमति

DMAHTO01.jpg

रांची 

रांची खेलगांव स्थित ओरियेंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कार्यरत मजदूरों के आंदोलन को जेएलकेएम ने समर्थन दिया है। पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि मजदूर के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ हमेशा खड़े रहेंगे।  बता दें की मजदूरों द्वारा वेतन में देरी, प्रति पीस वेतन, बकाया मजदूरी और अपमानजनक व्यवहार के आंदोलन शुरू किया गया था। इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने ऑन-द- स्पोर्ट कटौती की गई मासिक वेतन राशि वापस लौटाते हुए बकाया वेतन भुगतान करने की बात मान ली। साथ ही, प्रत्येक माह के 10 तारीख तक मासिक वेतन भुगतान करने पर सहमति बनी।

इन बातों पर भी बनी सहमति 

मजदूरों के साथ गाली-गलौज और अपमानजनक भाषा का उपयोग करने वाले अधिकारी को निष्कासित किया गया। मजदूरों की मुख्य मांग प्रति पीस दर वेतन पर नहीं, बल्कि झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मासिक मजदूरी के अनुसार वेतन देने की मांग भी मान ली गई। बता दें कि आज आंदोलन का समर्थन देने देवेंद्र नाथ महतो, महासचिव मार्शल महतो, रांची महानगर अध्यक्ष संजय महतो, विराट महतो, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शिल्पा महतो, युवा मोर्चा राजू महतो, जेएलकेएम रामगढ़ नेता संतोष महतो, आजसू नेता बबलू महतो के अलावा अन्य नेता उपस्थित थे। 


 

Tags - JLKM Devendra Nath Mahto Ranchi Orient Craft Factory