logo

डेंटल छात्रा से रेप केस में आरोपी सहेली ओली विश्वकर्मा बुरी फंसीं, रिम्स ने रद्द किया दाखिला

rims43.png

रांची 

रांची के चर्चित डेंटल छात्रा से रेप केस में आरोपी सहेली ओली विश्वकर्मा बुरी फंस गई हैं।  रिम्स प्रबंधन ने इस छात्रा का दाखिला रद्द कर दिया है। मिली खबरों में बताया गया है कि रिम्स प्रबंधन ने मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (एमएचए) की छात्रा ओली विश्वकर्मा का नामांकन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। ओली पर डेंटल सर्जरी की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की साजिश रचने का गंभीर आरोप है और वह वर्तमान में जेल में बंद है।

फर्जी दस्तावेज से आरक्षण का आरोप 

बताया गया है कि नामांकन रद्द करने की कार्रवाई फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में की गई है। जानकारी के अनुसार, नामांकन के समय ओली ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) का प्रमाण पत्र जमा किया था। इस प्रमाण पत्र की सत्यता जांचने के लिए रामगढ़ डीसी ने एक विशेष समिति का गठन किया था। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिए गलत तरीके से प्रमाण पत्र बनवाया गया था। रिपोर्ट में दस्तावेज को फर्जी करार दिए जाने के बाद रिम्स प्रबंधन ने यह कड़ा फैसला लिया।

डेंटल छात्रा पर दुष्कर्म की साजिश का भी है आरोप

यह मामला तब चर्चा में आया जब बीते 9 अप्रैल को ओली ने अपना जन्मदिन होने का बहाना बनाकर डेंटल सर्जरी की एक छात्रा को अपने फ्लैट पर बुलाया था। आरोप है कि वहां केक में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को बेहोश कर दिया गया। इसके बाद ओली के दोस्त मोहम्मद दानिश ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस घटना के बाद से ही संस्थान में आरोपी छात्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही थी।


 

Tags - Oli Vishwakarma accused  dental student rape case RIMS admission