logo

रामगढ़ उपचुनाव : आजसू कल करेगा उम्मीदवार की घोषणा

आजसू कल करेगा उम्मीदवार की घोषणा

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर आजसू कल यानि तीन फरवरी को अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगा। गुरुवार को आजसू पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया। आजसू के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 3 फरवरी को प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी।  वहीं, 4 फरवरी को आजसू उम्मीदवार नामांकन करेंगे। बैठक में चंद्र प्रकाश चौधरी, डोमन सिंह मुंडा, डॉ. देवशरण भगत और हसन अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT