logo

JAC 10th Board Result : मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी ने किया टॉप, गुमला के दिव्यांशु सेकेंड टॉपर; देखें पूरी लिस्ट

7048299b-5c8c-4071-81ac-6babe8a90e94.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
जैक बोर्ड ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी ने टॉप किया है। गुमला के दिव्यांशु उरांव सेकेंड टॉपर बने हैं। हालांकि, टॉपर प्रियांशु कुमारी के अतिरिक्त 3 अन्य विद्यार्थियों के भी समान अंक हैं। वैसे ही सेकेंड और थर्ड पोजिशन पर भी 4-4 विद्यार्थी हैं। 

4 विद्यार्थियों ने हासिल किए 496 अंक
कुल 4 विद्यार्थियों ने 500 में से 496 अंक हासिल किया है। उनमें संत पैट्रिक हाईस्कूल (गुमला) के दिव्यांशु उरांव, इसी स्कूल के खिलेश साहू,  इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल (हजारीबाग) की वैष्णवी श्री और इसी स्कूल की जुलिता मिंज शामिल हैं। 

चार विद्यार्थियों को राज्यभर में तीसरा स्थान
राज्यभर में तीसरा स्थान हासिल करने वाले भी 4 विद्यार्थी हैं जिन्होंने 500 में से 494 अंक हासिल किया है। इनमें संत जॉन्स हाईस्कूल (नवातर) के महताब अंसारी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (ओरमांझी) के प्रीत राज, इंडिरा गांधी बालिका हाईस्कूल (हजारीबाग) की अमीषा कुमारी और इसी स्कूल की दीप्ति रानी शामिल है। 

सीएम हेमंत ने विद्यार्थियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों, अभिभावकों और टीचर्स को बधाई दी है। सीएम हेमंत  ने कहा कि जो विद्यार्थी अपनी उम्मीद के मुताबिक परिणाम हासिल नहीं कर पाए हैं, उनको निराश नहीं होना चाहिए। उनको बेहतर कोशिश के साथ लगातार आगे बढ़ते रहना चाहिए। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार आप सभी के बेहतर भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास करती रही है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। 


 

Tags - JAC Board 10th ResultJAC Matric ResultJAC BoardJharkhand News