द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जोरावर स्टेडियम, मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली छावनी, में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पाकुड़ मनीष कुमार को "बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट" अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
.jpeg)
.jpeg)
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन सम्बंधित विभिन्न प्रभागों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, जिलों एवं पदाधिकारियों को प्रत्येक वर्ष अलग अलग कैटेगरी में उनके पूरे वर्ष में किए गए कार्यों को देखते हुए सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में पाकुड़ जिले को 2025 में निर्वाचन से सम्बंधित विभिन्न स्तर के कार्यों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु "बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट" के रूप में चयनित किया गया था।
.jpeg)