द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा के कुरडेग प्रखण्ड के केराकछार राजकीय प्राथमिक विद्यालय में छत का प्लास्टर गिरने से केजी क्लास की बच्ची के सिर में चोट लगी। बताया गया कि क्लास रूम में पढ़ाई चल रही थी इसी दौरान छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। जिससे केजी की छात्रा प्रेमिका टोप्पो घायल हो गई। घटना के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई और बच्चों में डर का माहौल बन गया।
कीसमत अच्छी रही प्लास्टर ज्यादा भारी नहीं था और अन्य बच्चे समय रहते पीछे हट गए। जिससे कोई बड़ा हादसा नही हुआ। घायल बच्ची को तत्काल उनके सीएचसी कुरडेग लाये। जहाँ प्राथमिक उपचार किया गया। ग्रामीण विद्यालय में मरम्मत की कमी के कारण ऐसी घटनाएं होने की संभावना बनी रहती हैं। समय पर विद्यालय की जांच और मरम्मत बेहद जरूरी है, ताकि बच्चों के साथ कोई बड़ा हादसा न हो। 