logo

रांची में व्यवसायियों के घर डकैती, महिलाओं से मारपीट

रांची में व्यवसायियों के घर डकैती, महिलाओं से मारपीट

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः

रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र स्थित चौली गांव में हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। अपराधियों ने स्थानीय व्यवसायी अनिल केसरी और संजय केसरी के घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों में घुसे बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और कीमती सामान लूटने लगे। इस दौरान सोने-चांदी के जेवरात लूटने के साथ महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

पिछले दरवाजे से घर में दाखिल हुए बदमाश

जानकारी के मुताबिक, पांच से छह हथियारबंद अपराधी चौली गांव पहुंचे थे। उन्होंने घर के पिछले दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और परिवार के लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद अपराधियों ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण समेत कीमती सामान लूट लिया। वारदात के दौरान महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है और स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

 

पुलिस जांच में जुटी, अपराधियों की पहचान की कोशिश

घटना की सूचना मिलने के बाद पिठौरिया थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दोनों घरों में हुई वारदात से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। अपराधियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल लूटे गए सामान की पूरी जानकारी और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Tags - Ranchi Crime Pithoria Police Jharkhand News Robbery Case Chauli Village